रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज मे एक हथिनी की हुई मौत के बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारी हाथी की मौत आपसी संघर्ष में होना बता रहे हैं। वही विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने हमलावर हाथी की खोजबीन के लिए गश्त भी शुरू कर दी है कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज के रेंजर प्रशांत हिंदवान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह रेंज के कर्मचारी गश्त कर रहे थे इसी बीच कर्मचारियों को धारा समाधि बीट के समीप स्थित स्रोत के पास एक मादा हाथी का शव बरामद हुआ जिसकी सूचना कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को दी उन्होंने बताया कि मृत हाथी व्यस्क है तथा उसकी मौत नर हाथी से आपसी संघर्ष में होना प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है।घटना की जानकारी पर पार्क निदेशक राहुल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथी की मौत के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। वही पशु चिकित्सक दुष्यंत द्वारा मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई के बाद कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी के शव को नष्ट करने की कार्रवाई की गई
- Advertisement -
Latest article
फायर सीजन को देखते भागीरथी वृत के कंजरवेटर धर्म सिंह मीणा ने नई टिहरी...
https://youtu.be/qB0SkAMvFbc?si=wnsaVZjIx05j5JvN
फायर सीजन को मध्यनजर रखते हुए भागीरथी वृत के कंजरवेटर धर्म सिंह मीणा ने नई टिहरी पहुंचकर जिला मुख्यालय के डाईजर में वन विभाग...
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल ढांचा तैयार रखें- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने हल्द्वानी के गोलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के...
संवेदनशील वन क्षेत्रों के वन अपराधों पर रहेगी निगरानी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सीएम धामी ने बुधवार को वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी...
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच दिल्ली के होम...
अब बाबा बौखनाग के नाम से जानी जाएगी सिलक्यारा सुरंग
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहुचर्चित सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किमी होगी कम
2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण...