टिहरी झील महोत्सव 2020 की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ.वी.षणमुगम की अध्यक्षता में बैठक सम्पंन हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि महोत्सव के सफल सम्पादन हेतु बनाई समितियों की पृथक-पृथक बैठक कर लें ताकि महोत्सव के अयोजन में जुटाये जाने वाले संसाधनों पर आने वाले व्यय का सटीक आंकलन लगाकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। महोत्सव के आयोजन हेतु कुल 17 समितियां बनायी गयी वहीं प्रत्येक समिति के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि महोत्सव की तिथि निर्धारण हेतु शासन स्तर पर सम्पर्क कर 8 जनवरी को आयोजित होने वाले बैठक में महोत्सव के आयोजन की तिथि स्पष्ट करा दें। वहीं समितियों के सभी सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को महोत्सव में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री/संसाधनों की जानकारी संख्या व लागत सम्बन्धी आंखड़े भी आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। महोत्सव में कार्यक्रमों की रुपरेखा, टेेण्डर प्रक्रिया, डेकोरोशन, टेण्ट कालोनी, स्टाॅल इत्यादि की प्लानिंग हेतु इवेन्ट मेनेजर/प्लानर से सम्पर्क करने हेतु पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये है। साहसिक पर्यटन को बढावा दिये जाने के उद्देश्य आयोजित होने वाले टिहरी झील महोत्सव का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु एसडीआफ, गोताखोर, पुलिसकर्मियों की उपलब्धता हेतु पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिये हैै।
- Advertisement -
Latest article
माणा हादसे पर कांग्रेस ने सिस्टम पर उठाए सवाल
भारी बर्फबारी की चेतावनी के बावजूद क्यों नहीं हटाए गए श्रमिक - कांग्रेस
देहरादून। चमोली जनपद में श्री बद्रीनाथ के पास भारत के प्रथम गांव...
महाराज के अधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें
सरकार सभी मजदूरों को मलबे से सकुशल बाहर निकालने का हरसंभव कर रही प्रयास
देहरादून। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बर्फ के बड़े पहाड़...
विकसित उत्तराखंड का आधार- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी....
पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू
खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तेजी से कार्यवाई के आदेश दिए
प्रदेश की खेल अवस्थापनाओं के लिए लेगेसी प्लान तैयार करने के भी...
प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान- महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि ऋषिकेश में शनिवार...