भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0
597

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज टिहरी पहुंचे, टिहरी में पहली बार पहुंचने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं मे उत्साह देखने को मिला। टिहरी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ डाइजर से हनुमान चौक नई टिहरी तक सड़क पर खचाखच दिखी। इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर,  भाजपा के टिहरी जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।टिहरी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, कि सभी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भरोसा किया है, जिसके कारण प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मैं कोशिश करूंगा, जो प्यार कार्यकर्ताओं ने मुझे दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। प्रदेश भ्रमण का आज मेरा दसवां दिन है। जिस तरह से कार्यकर्ताओं मैं जोश और उत्साह दिखा।  उससे लगता है, कि 80 साल के बुजुर्ग में भी करंट आ जाए, साथ ही कहा कि अभी मेरे दो काम प्रमुख है। पहला काम कार्यकर्ताओं में जोश भरना और तरोताजा बना कर चुनाव के लिए तैयार करना। दूसरा उद्देश्य 2022 में 57 सीट को क्रॉस करना है। अगर मैंने 57 सीट क्रॉस नहीं किए तो मेरा प्रदेश अध्यक्ष बनने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पायेगा।उसके लिए मैंने अप्रैल माह से कार्यक्रम निर्धारित किया है, मंडल स्तर पर जा कर वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ हर बूथ पर 30 कार्यकर्ता के घर में जाकर चाय पियूँगा।चाय पीने का उद्देश्य यह है, कि कार्यकर्ता की भावनाओं को जानना। कार्यकर्ताओं को किस स्तर पर व क्या दिक्कत आ रही है। उस हिसाब से उन्हें जिम्मेदारी देंगे। कार्यकर्ता के जो काम होंगे उन कामों को हम शासन के साथ बैठ कर निपटाने का  प्रयास करेंगे। जिससे कार्यकर्ता में एक नया जोश भरा रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here