नई टिहरी जिले के नगेड़ दाब्या के 150 परिवारों को सड़क के अभाव में तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण सड़क निर्माण करने की तीन साल से गुहार लगाते आ रहे है। लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर सिर्फ उन्हें कोरे आश्वासन ही मिल रहे है। जल्द ही सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। सोमवार को ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। चंबा विकास खंड के नगेड़ दाब्या गांव में 150 मुस्लिम परिवार निवासरत है। लेकिन ग्रामीणों का सड़क निर्माण का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। जिस कारण उन्हें गांव से सड़क तक तीन किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान रिजवाना बेग का कहना है कि तीन साल से वे सड़क निर्माण की मांग विभिन्न स्तर पर करते आ रहे है। लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सड़क न होने के कारण वृद्व, गर्भवती महिलाओं को सड़क से गांव तक पहुंचने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई। परियोजना निदेशक भरत चंद्र भट्ट ने इस संबंध में लोनिवि चंबा के ईई से दूरभाष पर वार्ता की। ईई एनएस खोलिया ने बताया कि वन अधिनिमय के कारण नगेड़ दब्या सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। वन विभाग से अनुमति मिलने में तीन माह का और समय लगेगा।
- Advertisement -
Latest article
केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें
19 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद
मामले की जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश जांबिया में एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया...
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा...
सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर - धस्माना
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि...
क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान,...
खान-पान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। भोजन के दो पहलू हैं- आप क्या खाते हैं...
सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण...
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर...
आईपीएल 2025 – पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस...