टिहरी जिले के प्रखर वरिष्ट पत्रकार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धूम सिंह जखेड़ी का शुक्रवार रात हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आकस्मिक निधन हो गया। यह हंसमुख व सुलझे व्यक्ति थे और हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाले जखेड़ी अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह पिछले तीन दिन से स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर नई टिहरी प्रेस क्लब में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि धूम सिंह एक प्रखर पत्रकार होने के साथ – साथ जनहित के मुद्दों पर सजग रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने पंचायत की राजनीति में भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। उनके निधन से पत्रकार समाज में जो रिक्त स्थान हुआ है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनके निधन पर शोक जताने वालों में पूर्व कैबीनेट मंत्री दिनेश धनै, भिलंगना के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला , बार संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सचिव राजपाल मिंया, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जोत सिंह बगियाल, राजेश ड्यूंढ़ी, विक्रम बिष्ट, प्रदीप डबराल, प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगा थपलियाल, महामंत्री अनुराग उनियाल, मुनेंद्र नेगी, ओम रमोला,अरविंद नौटियाल, मधुसूदन बहुगुणा, धनपाल गुनसोला, विजय दास, विजय गुसांई, विजयपाल राणा, आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -
Latest article
केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें
19 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद
मामले की जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश जांबिया में एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया...
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा...
सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर - धस्माना
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि...
क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान,...
खान-पान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। भोजन के दो पहलू हैं- आप क्या खाते हैं...
सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण...
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर...
आईपीएल 2025 – पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस...