नई टिहरी पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश में सूखे की स्थिति के चलते पेयजल की कमी नहीं होने दी जायेगी। जिन गांवों में पानी की कमी होगी, वहां पर टैंकरों के साथ ही जरूरत पड़ने पर खच्चरों के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम किया जायेगा। हर को पानी देने के लिए जल जीवन मिशन को प्रदेश में हरहाल में 2023 तक पूरा कर लिया जायेगा।
पेयजल मंत्री चुफाल भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि इस बार पूरे प्रदेश में समय से बर्फबारी व बारिश न होने से मानसून तक पानी की किल्लत बढ़ सकती है। जिसके निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा चुकी है। प्रदेशस्तर पर बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, कि पानी की किल्लतें न आने दी जायं। प्रत्येक विधानसभावार पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जरूरत के स्थानों पर हैंडपंप लगाने का भी काम किया जायेगा। प्रदेश में टिहरी, पौड़ी व अल्मोड़ा जनपद में पेयजल की ज्यादा दिक्कत होने के आसार है। जिसके लिए विशेष तैयारी की जायेगी। पेयजल योजनाओं को त्वरित गति से अंजाम तक पहुंचाने के लिए जल्दी 221 अवर अभियंताओं को नियुक्ति देने की तैयारी की जा रही है। डेढ़ साल से लटकी कोश्यारताल पंपिंग योजना को जल्द ही टेंडर प्रक्रिया जारी कर पूरा करने का काम किया जायेगा। पेयजल को लेकर जिम्मेदारी अभियंताओं की जबाबदेही भी तय की जायेगी। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह नेगी ने मंत्री को टिहरी में पेयजल समस्याओं से अवगत कराते हुये सम्बंधित अधिकारियों का त्वरित समाधान के निर्देश देने को कहा।
नई टिहरी। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संबोधित कर चुनाव तैयारियों में जुट जाने के साथ ही जनता की नब्ज देखकर काम करने की नसीहत दी। काबीना मंत्री चुफाल के टिहरी पहुंचने पर विधायक डा धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये चुफाल ने कहा कि जनता की नब्ज को बुथस्तर पर समझने का काम करें। बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर नजर रखें, ऐसा काम न करें। जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाये। ऐसा समय रहने नहीं किया गया, तो चुनावी साल में जनता नेताओं का पोस्टमार्स्टम करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुये कहा कि जनप्रतिनिधि के फोन पर पीड़ीत को हतोत्साहित करने के बजाय उसका काम करने का काम करें। अधिकारियों को अब मानसिकता को बदलना होगा। जनप्रतिनिध जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ ही जनता को यह भी बताने का काम करें, कि सरकार व संगठन ने किस तरह जनहित के कामों को अंजाम दिया है। जनता के काम के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया गया है। इस मौके पर टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी, असगर अली, अबरार, विजय कठैत, विक्रम सिंह कठैत, रवि सेमवाल, मेहरबान सिंह रावत, शीशराम थपलियाल, खेम सिंह चौहान, उदय रावत, गोपी राम चमोली, जीतराम, राजेश ड्यूंडी आदि मौजूद रहे।