उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की रहने वाली अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण किया, अनामिका बिष्ट माउंट एलब्रुस का आरोहण करने वाली टीम की लीडर थी, अनामिका के साथ दो अन्य लोगों ने भी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी का आरोहण किया है, अनामिका बिष्ट ने उत्तराखंड का नाम विश्व में गौरव बढ़ाया है, अनामिका बिष्ट को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ताजा खबर उत्तराखंड की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं,
हम सभी ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।