टिहरी के घनसाली विधानसभा के भनेड़ी गाव निवासी मकान लाल की अटेक पड़ने से मौत हो गई
बताया जा रहा है कि वह अपने ही घर पर अटैक आया। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया जहाँ उन्हें मृतक घोषित किया गया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को वापस एम्बुलेंस में अपने साथ गांव ले गए है। वह अपने पीछे पत्नी, 3 लड़की और एक लड़का छोड़ गए है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मकान लाल बेसरियाल वर्तमान समय में अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वह पिछली बार घनसाली विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके थे और इस बार भी उनकी पूरी तैयारी थी। लगातार लोगो से संपर्क कर राजनीति में अपना भविष्य तलाश रहे थे।
उनके अचानक इस तरह से चले जाने से उनके घर और रिश्तेदारों में शोक की लहर छा गयी है और सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनकी फ़ाइल वीडियो अटैच है जिसने वह बेबाकी से घनसाली विधान सभा के विकास के बारे में बता रहे है की अब तक चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने कितना विकास घनसाली विधानसभा का किया है ,