रुड़की के नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरत में पड़ गए। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों के साथ ही मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों ने माता की मृत्यु की खबर रिश्तेदारों को भी दे दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घर पर जमा हो गए। लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने ही वाले थे कि अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस हुई। जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी।उनके होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी वहां खुशी का माहौल बन गया। विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।
- Advertisement -
Latest article
सिनेमाघरों में धीमी हुई ‘जाट’ की रफ़्तार, जानिए फिल्म के पांच दिनों का कलेक्शन
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अदाकारी से सजी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का प्रचार जोर शोर से...
आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा हिमाचल
यहां पढ़िए हिमाचल की प्रमुख कहानी
हिमाचल प्रदेश। पहाड़ की चुनौतियों को पार कर हिमाचल प्रदेश मॉडल हिल स्टेट बन गया है। भारत के अपने...
डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो इन दो प्रकार के आटे को करें...
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार...
मेयर चुनाव को लेकर राजधानी का सियासी तापमान तेज, 50 से अधिक पार्षद मेयर...
25 अप्रैल को होगा मेयर चुनाव
वर्तमान मेयर महेश कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाने पर आप का मंथन जारी
भाजपा में हो रही एक...
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ 2027 के भव्य आयोजन लिए सभी साधु संतों का किया...
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी संकल्पबद्ध होकर कार्य...