उत्तरकाशी के मोरी में सबल सिंह एंड पार्टी ने युवा महोत्सव में दर्शकों का किया मनोरंजन।

0
593

उत्तरकाशी के विकास खंड मोरी की सबल सिंह एंड पार्टी ने युवा महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों का खूब किया मनोरंजन।साथ ही बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, ग़रीबी उन्मूलन, बढ़ती नशे की प्रवृत्ति,पलायन के बारे एकांकी नाटक के माध्यम से किया मंचन। युवा महोत्सव में जहां ग्रामीण अंचलों की छुपी हुई प्रतिभाएं निखर रही है वहीं समाज में कुरीतियों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुरमा भोपाली,प्राची रावत, रोहन मांगटा,शनु, साक्षी,बबिता,बी.डी. भोटीयाल आदि कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

उसके बाद विकास खंड नौगांव के डामटा के कलाकार अनुष्का, रिया, दिव्या, साक्षी, काजल, निगम, प्रियांशु द्वारा ग्रामीण विकास के लिए मतदान जरूरी तथा वोट के महत्व के बारे में मंचन किया तथा ग्रामीण राजनीति, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधित्व व ज़िमेदारी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here