टिहरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला ने विकासखण्ड नरेन्द्रनगर स्थित ग्राम सभा बनाली पंहुचकर मनरेगा व अन्य विकास कार्यो का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि मनरेगा सहित कई अन्य योजनाएं या तो शुरु ही नही हुई है या वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आने पर भी निर्माण कार्य अधूरा लटका पड़ा है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन योजनाओं का कार्य आधा-अधूरा अटका पडा है उसकों प्राथमिका के आधार पर वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शतप्रतिशत पूरा किया जाय। साथ ही जिन योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाया है उनको भी प्रारम्भ करते हुए प्रगति आख्या से अवगत करायें। ग्रामसभा बनाली में मनरेगा के अन्तर्गत पूर्व में स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष लक्ष्यापूर्ति न्यून पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ सहित क्षेत्रीय अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करवाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर मनरेगा योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो से सम्बन्धित रोजगार की मांग करते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करवाकर गांव का समग्र विकास किये जाने हेतु ग्रामसभा के प्रधान सहित ग्रामवासियों को प्रोरित किया गया। वहीं आजीविका से जुडे कार्यो पशुपालन, चारा विकास, गौशाला, कम्पोस्ट पिट, फल व जड़ी-बूठी उत्पाद से सम्बन्धित क्रियाकलापों हेतु अधिक से अधिक स्वंय सहायता समूहों को गठित कर ऋण वितरित करवाने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए कूड़ा अलग-अलग कर कम्पोस्ट बनाते हुए ग्रामसभा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने गांव के आगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरा केन्द्र में पानी की नियमित आपूर्ति हेतु तत्काल संयोजन स्थापित करने एवं मरम्मत सम्बन्धी कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को मौके पर ही दिये।
- Advertisement -
Latest article
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक...
सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज की छात्रा कनकलता ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त...
https://youtu.be/sIa8xZWcLew?si=4rXc0a8Njbs4tYqg
नई टिहरी सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कनक लता बिष्ट ने हाईस्कूल में प्रदेश वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल...
क्या खाना खाने के बाद आपका भी फूल जाता है पेट? अगर हां, तो...
पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि...
मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड में विश्वस्तरीय फायर सर्विस प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा
भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का किया जाए आयोजन – मुख्यमंत्री...
महिला शक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा - मुख्यमंत्री
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं...