नई टिहरी स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 15 शिकयतें दर्ज हुई। जिनमें से पेयजल, सड़क, विघुत, शिक्षा से सम्बधी शिकायतें लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी। दर्ज शिकायतों में ग्राम प्रधान भेलुन्ता दिनेश चन्द्र जोशी द्वारा विकास खण्ड प्रतापनगर के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज देवताधार की निर्माणाधीन भवन का कार्य अधूरा छोडने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूछने पर उन्होने बताया कि पेयजल निगम चम्बा द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है जिन्हे 18 लाख रूपये की धनराशि दे दी गयी है कार्य शिघ्र शुरू कर दिया जायेगा। हिन्डोलाखाल से शिकायतकर्ता राधाकृष्ण भट्ट द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत बनायी गयी सड़क से उनके आवासीय भवन को क्षति होने की शिकायत पर लोनिवि कीर्तिनगर को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। चम्बा से फरियादी रेखा देवी द्वारा उनकी निजी भूमि पर बिजली के पोल हटाने, शान्ति रावत ग्राम पंचायत कुटठा के द्वारा खाण्डखाल में डम्पिग जोन न बनाये जाने, ग्राम जड़ीपानी के जयवीर सिंह द्वारा सड़क कटान का मुआवजा दिलाये जानी की फरियाद की गयी। दिव्यांग सुरेन्द्र दत्त ग्राम नांरगी, नागणी को पहचान पत्र दिलाये की मांग पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
- Advertisement -
Latest article
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक...
सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज की छात्रा कनकलता ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त...
https://youtu.be/sIa8xZWcLew?si=4rXc0a8Njbs4tYqg
नई टिहरी सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कनक लता बिष्ट ने हाईस्कूल में प्रदेश वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल...
क्या खाना खाने के बाद आपका भी फूल जाता है पेट? अगर हां, तो...
पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि...
मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड में विश्वस्तरीय फायर सर्विस प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा
भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का किया जाए आयोजन – मुख्यमंत्री...
महिला शक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा - मुख्यमंत्री
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं...