टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चामेश्वर महादेव मन्दिर में 12 वर्षो में आयोजित होने वाले महायज्ञ कुम्भ में पहुंचे मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की सभी मनोकामनाये पूरी होने की शुभकामनाएं दीं। ओर कह सरकार ने तीन वर्षो के कार्यकाल में अपने वादे पूरे करें हैं क्षेत्रीय विधायक शाक्ति लाल शाह के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घनसाली क्षेत्र में कृषि विकास की अपार सम्भावनाओं के अनुरूप सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभागों को पर्याप्त धन मुहैया कराया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने इन वर्षो में एक भी घोटाला नही होने दिया है। यदि भ्रष्टाचार की कोई शिकायत सामने आयी तो ऐसे शासकीय कर्मी के खिलाफ कडी कार्यवाही कि जायेगी उन्होने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता से विकास कार्यो का हिसाब-किताब जनता को देती है आगामी दो वर्षो में अवशेष सभी कार्य पूरे कर लियें जायेंगे। उन्होने कहा कि 2022 तक प्रदेश में 150 से अधिक नये पुलों का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने शिवपुरी महड़ के निकट नील एवं नैलचामी नदियों के संगम पर 93 लाख रूपये लागत से घाट निर्माण की घोषणा की उन्होने थात से खैट तक सड़क निर्माण की घोषणा की है। 4 किमी कोट चैंदार मोटरमार्ग एवं पोखार गेंवली मोटरमार्ग निर्माण की भी घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये विधायक शाक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में लगभग डेढ दर्जन नहरे एवं गूल है जिनकी मरम्मत की जानी आवश्यक है। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने चामेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना की। 3 फरवरी से शुरू इस महायज्ञा में आज नैलचामी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की महिलाओं द्वारा कोट पानी से लाये गये जल कलशों से शिव प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। मेले का समापन कल 13 फरवरी को होगा मेले में आज हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। मन्दिर समिति के अध्यक्ष यशवन्त गुसांई एवं मेला समिति के अध्यक्ष मोर सिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
- Advertisement -
Latest article
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक...
सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज की छात्रा कनकलता ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त...
https://youtu.be/sIa8xZWcLew?si=4rXc0a8Njbs4tYqg
नई टिहरी सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कनक लता बिष्ट ने हाईस्कूल में प्रदेश वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल...
क्या खाना खाने के बाद आपका भी फूल जाता है पेट? अगर हां, तो...
पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि...
मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड में विश्वस्तरीय फायर सर्विस प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा
भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का किया जाए आयोजन – मुख्यमंत्री...
महिला शक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा - मुख्यमंत्री
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं...