पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पर्यटन सबसे बड़ा साधन बन सकता है। कहा कि टिहरी झील के लिए स्वीकृत 2100 करोड़ की धनराशि से आने वाले समय में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनेगा। इसमें स्थानीय लोगों को सहयोग कर विकास को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। कहा कि साहसिक पर्यटन भविष्य की संभावना है। वन विभाग के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में होम स्टे और 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन से सुखद परिणाम आने लगे हैं। पहले सरकार लोगों को होमस्टे के लिए मुश्किल तैयार करती थी। लेकिन अब लोग स्वयं ही होमस्टे क्षेत्र के अच्छा काम कर रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड को शूटिंग हब बनाने की ओर भी प्रदेश सरकार काम कर रही। पर्यटन, शूटिंग हब होने से प्रदेश में खर्चीले पर्यटक मिलेंगे। जिससे प्रदेश में रोजगार व आय के स्रोत भी बढेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि, बागवानी को व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहिए। कहा कि पहाड़ी जिलों में इंटरनेशनल स्तर के हेरिटेज विकसित किए जाने चाहिए। जिससे पर्यटक कम से कम चार-पांच दिन एक स्थान पर रुख सके। इससे प्रदेश में स्वरोजगार, रोजगार बढ़ेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कि टिहरी झील में इंटरनेशनल वैदिक स्कूल बनाने की उन्होंने सीएम रहते घोषणा की थी। जिस पर 2100 करोड़ की योजनाओं में काम होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय पंवार, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत, सतवीर पुंडीर, राजेंद्र डोभाल, पंकज बरवाण, शिव सिंह बिष्ट, असगर अली मौजूद थे।
- Advertisement -
Latest article
टिहरी की नवनियुक्त सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया, और कही ये बाते
https://youtu.be/tSX6rrRdwrY?si=_bc21N29zNY6r2i8
टिहरी की नवनियुक्त सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने जेसीज स्कूल से वर्ष 2013 में इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग...
चारधाम यात्रियों की संख्या में हो रहा है इजाफा- महाराज
आदि कैलाश यात्रा के लिए जारी हुए 3256 इनरलाईन परमिट
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम...
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा
ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल
श्रीनगर। चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए, प्रदेश सरकार ने इस यात्रा...
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी...
अब पंचायत चुनाव में भी होगा खर्च का हिसाब-किताब
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से इस बार चुनावी खर्च...
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो...
गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी को लुभाती है। 'फलों का राजा' कहलाने वाला आम न केवल स्वाद में लाजवाब...