नैनीताल हाई कोर्ट ने टिहरी में सरकारी आवासों में अबैध रूप से रह रहे लोगो के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमुर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने सरकार को निर्देश दिए है कि सरकारी आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगो को आवास खाली करने हेतु चार सप्ताह का नोटिस दें और उनसे किराया भी वसूलें। अगर इसके बाद भी आवास खाली नही किए जाते है तो याचिकाकर्ता को यह छूट दी है कि वह फिर से न्यायलय की शरण ले सकता है। कोर्ट ने जनहित याचिका निस्तारित कर दी है। मामले के अनुसार टेहरी निवासी सुनील प्रसाद भट्ट ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि टेहरी में पूल्ड हाउसिंग सोसाईटी के तहत सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को 1976 में आवास आवंटित किए गए थे। तब से अब तक इन आवासों में रह रहे कई कर्मचारियों का स्थानांतरण हो चुका है, कई रिटायर हो चुके और कई कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है। परन्तु तब से अब तक उनके द्वारा आवास खाली नही किए गए। जो आवास खाली थे उनपर बाहरी लोगों ने कब्जा कर रखा है। अभी तक सरकार ने न तो आवास खाली कराए न ही उनसे कोई किराया वसूला गया। जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि अवैध रूप से रह रहे लोगो से आवास खाली कराए जाएं और उनसे पूरा किराया भी वसूला जाय,
- Advertisement -
Latest article
फायर सीजन को देखते भागीरथी वृत के कंजरवेटर धर्म सिंह मीणा ने नई टिहरी...
https://youtu.be/qB0SkAMvFbc?si=wnsaVZjIx05j5JvN
फायर सीजन को मध्यनजर रखते हुए भागीरथी वृत के कंजरवेटर धर्म सिंह मीणा ने नई टिहरी पहुंचकर जिला मुख्यालय के डाईजर में वन विभाग...
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल ढांचा तैयार रखें- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने हल्द्वानी के गोलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के...
संवेदनशील वन क्षेत्रों के वन अपराधों पर रहेगी निगरानी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सीएम धामी ने बुधवार को वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी...
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच दिल्ली के होम...
अब बाबा बौखनाग के नाम से जानी जाएगी सिलक्यारा सुरंग
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहुचर्चित सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किमी होगी कम
2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण...