video

टिहरी -रिंडोल गांव की प्रीति को विकासनगर में 15 दिनों से बंधक बनाकर की...

(इस खबर को ज्यादा से ज्यादा सियर करें) टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत रिंडोल गांव की प्रीति पुत्री चिरंजीलाल की शादी...

सैम मुखेम त्रिवार्षिक श्रीकृष्णा मैले का होगा बिशाल आयोजन

टिहरी जिले में प्रतापनगर में सेम मुखेंम के जंगल की बीच बना भगवान श्री कृष्ण का मन्दिर हें जहा पर लाखों श्रद्वालुओं ने भगवान...

टिहरी जिले के नये मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेख रुहेला ने किया कार्यभार ग्रहण

टिहरी जिले के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक रुहेला ने कार्यभार ग्रहण किया। निर्वतमान मुख्य विकास अधिकारी आशीष...

डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना के पास कार अनियंत्रित होकर कंडियाल गांव निवासी...

टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा के अंतर्गत डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना बैंड के पास राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के...

पुरानी टिहरी का 1815 से 2005 तक का इतिहास,

बिषेश टिहरी - इतिहास की झलक पौराणिक काल - टिहरी स्थित भागीरथी, भिलंगना व घृत गंगा के संगम का गणेश प्रयाग नाम से स्कन्ध पुराण के केदारखण्ड में उल्लेख। सत्येश्वर महादेव (शिवलिंग) व लक्षमणकुण्ड (संगम का स्नान स्थल) शेष तीर्थ व धनुष तीर्थ आदि स्थानों का भी केदारखण्ड में उल्लेख। 17वीं सताब्दी- (1629-1646 के मध्य) पंवार बंशीय राजा महीपत शाह के सेनापति रिखोला लोदी का धुनारों के गांव टिहरी में आगमन और धुनारों को खेती के लिए कुछ जमीन देना। सन् 1803- नेपाल की गोरखा सेना का गढ़वाल पर आक्रमण। श्रीनगर गढ़वाल राजधानी पंवार वंश से गोरखों ने हथिया ली व खुड़बूड़ (देहरादून) के युद्ध में राजा प्रद्युम्न शाह को वीरगति। प्रद्युम्न शाह के नाबालिग पुत्र सुदर्शन शाह ने रियासत से पलायन कर दिया। जून, 1815- ईस्ट इण्डिया कम्पनी से युद्ध में गोरखा सेना की निर्णायक पराजय, सुदर्शन शाह ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी से सहायता मांगी थी। जुलाई, 1815- सुदर्शन शाह अपनी पूर्वजों की राजधनी श्रीनगर गढ़वाल पहुंचा और पुनः वहां से रियासत संचालन की इच्छा प्रकट की। नवम्बर, 1815- ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने दून क्षेत्र व श्रीनगर गढ़वाल सहित अलकनन्दा के पूरब वाला क्षेत्र अपने शासन में मिला दिया और पश्चिम वाला क्षेत्र सुदर्शन शाह को शासन करने हेतु वापस सौंप दिया। 28 दिसम्बर, 1815- नई राजधनी की तलाश में सुदर्शन शाह टिहरी पहुंचे, रात्रि विश्राम किया। किंबदंती के अनुसार काल भैरव ने उनका घोड़ा रोक दिया था। यह भी किंबदंती है कि उनकी कुलदेवी राजराजेश्वरी ने सपने में आकर सुदर्शन शाह को इसी स्थान पर राजधानी बसाने को कहा था।टिहरी में गढ़वाल रियासत की राजधनी स्थापित। इस तरह पंवार वंशीय शासकों की राजधनी का सफर 9वीं शताब्दी में चांदपुर गढ़ से प्रारम्भ होकर देवल गढ़ व श्रीनगर गढ़वाल होते हुए टिहरी तक पहुंचा। जनवरी, 1816- टिहरी में राजकोष से 700 रुपये खर्च कर एक साथ 30 मकानों का निर्माण शुरू किया गया। कुछ तम्बू भी लगाये गये। 6 फरवरी, 1820- प्रसिद्ध ब्रिटिश पर्यटक मूर क्राफ्रट अपने दल के साथ टिहरी पहुंचा। 4 मार्च, 1820- सुदर्शन शाह को ईस्ट इण्डिया कम्पनी के गर्वनर जनरल ने गढ़वाल रियासर के राजा के रूप में मान्यता (स्थाई सनद) दी। 1828- सुदर्शन शाह द्वारा सभासार ग्रंथ की रचना की गयी। 1858- भागीरथी नदी पर पहली बार लकड़ी का पुल बनाया गया। 1859- अग्रेज ठेकेदार विल्सन ने चार हजार रुपये वार्षिक पर रियासत में जंगल कटान का ठेका लिया। तिथि ज्ञात नहीं- सुदर्शन शाह ने टिहरी में लक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण करवाया। 4 मई, 1859- सुदर्शन शाह की मृत्यु। भवानी शाह गद्दी पर बैठे। तिथि ज्ञात नहीं (1846 से पहले)- प्रसिद्ध कुमाऊंनी कवि गुमानी पंत टिहरी पहुंचे और उन्होंने टिहरी पर उपलब्ध पहली कविता- ‘सुरगंग तटी.......’ की रचना की। 1859 (सुदर्शन शाह की मृत्यु के बाद)- राजकोष की लूट। कुछ राज कर्मचारी व खवास (उपपत्नी) लूट में शामिल। 1861- टिहरी से लगी पट्टी अठूर में नई भू-व्यवस्था लागू की गयी। 1864- भागीरथी घाटी के जंगलों का बड़े पैमाने पर कटान शुरू। विल्सन को दस हजार रुपये वार्षिक पर जंगल कटान का ठेका दिया गया। 1867- अठूर के किसान नेता बदरी सिंह असवाल को टिहरी में कैद किया गया। सितम्बर, 1868- टिहरी जेल में बदरी सिंह असवाल की मौत। टिहरी व अठूर पट्टी में हलचल मची। 1871- भवानी शाह की मृत्यु। राजकोष की फिर लूट हुई। प्रताप शाह गद्दी पर बैठे। 1876- टिहरी में पहला खैराती दवा खाना खुला। 1877- भिलंगना नदी पर कण्डल झूला पुल का निर्माण। टिहरी से प्रतापनगर पैदल मार्ग का निर्माण । 1881- रानीबाग में पुराना निरीक्षण भवन का निर्माण। फरवरी 1887- प्रताप की मृत्यु। कीर्तिनगर शाह के वयस्क होने तक राजामाता गुलेरिया ने शासन सम्भाला। 1892- टिहरी में बद्रीनाथ, केदारनाथ मन्दिरों का निर्माण राजमाता गुलेरिया ने करवाया। 17 मार्च 1892- कीर्ति शाह ने शासन सम्भाला। 20 जून 1897- टिहरी में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में घण्टाघर का निर्माण शुरू। 1902- स्वामी रामतीर्थ का टिहरी आगमन। 1906- स्वामी रामतीर्थ टिहरी में भिलंगना नदी में जल समाधि। 25 अप्रैल 1913- कीर्ति शाह की मृत्यु। नरेन्द्र शाह गद्दी पर बैठे। 1917- रियासत के बजीर पंडित हरिकृष्ण रतूड़ी ने नरेन्द्र हिन्दू लाॅ ग्रंथ की रचना की। 1920- टिहरी में कृषि बैंक की स्थापना। पंडित हरिकृष्ण रतूड़ी ने गढ़वाल का इतिहास ग्रंथ लिखा। 1923- रियासत की प्रथम पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना। 1924- बाढ़ से भागीरथी पर बना लकड़ी का पुल बहा। 1938- टिहरी में रियासत का हाईकोर्ट बना। गंगा प्रसाद प्रथम जीफ जज नियुक्त किये गये। 1940- प्रताप कालेज इण्टरमीडिएट तक उच्चीकृत। 1940- ऋषिकेश-टिहरी सड़क निर्माण का कार्य पूरा। टिहरी तक गड़ियां चलनी शुरू। 1942- टिहरी में प्रथम कन्या पाठशाला की स्थापना। 1944- टिहरी जेल में श्रीदेव सुमन का बलिदान। 5 अक्टूबर 1946- मानवेन्द्र शाह कर राजतिलक। 1945-48- प्रजा मंडल के नेतृत्व में टिहरी जनक्रांति का केन्द्र बना। 14 जनवरी 1948- राजतंत्र का तख्ता पलट। नरेन्द्र शाह को भागीरथी पुल पर रोक कर वापस नरेन्द्र भेजा गया। जनता द्वारा चुनी गई सरकार का गठन। अगस्त 1949- टिहरी रियासत का संयुक्त प्रांत में विलय। 1953- टिहरी नगरपालिका के प्रथम चुनाव। डाॅ. महावीर प्रसाद गैरोला अध्यक्ष चुने गये। 1955- आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती का टिहरी आगमन। 20 मार्च 1963- राजमाता कालेज की स्थापना। तत्कालीन राष्ट्रपति डाॅ0 राधाकृष्णन टिहरी पहंुचे। 1963- टिहरी में बांध निर्माण की घोषणा। अक्टूबर 1968- स्वामी रामतीर्थ स्मारक का निर्माण। उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल डाॅ0 वी0गोपाला रेड्डी द्वारा किया गया। 1969- टिहरी में प्रथम डिग्री काॅलेज खुला। 1978- टिहरी बांध विरोधी संघर्ष समिति का गठन। वीरेन्द्र दत्त सकलानी अध्यक्ष बने। 29 जुलाई, 2005- टिहरी शहर में पानी घुसा, करीब सौ परिवारों को अंतिम रूप से शहर  छोड़ना पड़ा।  

इसे कहते है इंसानियत, ऑफिसर होने के बावजूद सीओ टिहरी जूही मनराल की खाकी...

टिहरी नेक काम की शुरुआत हमेशा छोटी ही होती है और कभी-कभी यह छोटा सा प्रयास आगे चलकर सेवा कार्य का बड़ा आकार ले...

टिहरी बांध परियोजना को एनटीपीसी को सोंपे जाने पर टीएचडीसी कर कर्मचारियों और टिहरी...

  केंद्र सरकार के कैबिनेट के द्वारा टिहरी बांध परियोजना को एनटीपीसी को सोंपे जाने का प्रस्ताव पास होने पर टीएचडीसी के कर्मचारियों और टिहरी...
video

टिहरी जिले के सेम मुखेम में मिला आश्चर्य जनक पत्थर

टिहरी जिले के ब्लाक प्रतापनगर के अंतर्गत उची पहडियो के बीच कृष्णा भागवान की तपस्थली सैम मुखेम के समीप ढुगढुगी धार में मिला आश्चर्य...
video

नई टिहरी कान्वेंट स्कूल के 2 गायब बच्चें में एक का शव टिहरी झील...

19 सितंबर से नई टिहरी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ने वाले 2 छात्र आशीष कंडवाल और रक्षित पवार अचानक गायब हो गए...

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लगे इंस्पेक्टर के घर चोरी, लाखों रुपये लेकर उड़े...

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून प्रधानमंत्री की सुरक्षा में शामिल इंस्पेक्टर के बड़ोवाला स्थित आवास से चोरों ने लाखों रुपये का माल चुरा लिया। चोरों ने...
- Advertisement -

Latest article

सिनेमाघरों में धीमी हुई ‘जाट’ की रफ़्तार, जानिए फिल्म के पांच दिनों का कलेक्शन 

सिनेमाघरों में धीमी हुई ‘जाट’ की रफ़्तार, जानिए फिल्म के पांच दिनों का कलेक्शन 

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अदाकारी से सजी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का प्रचार जोर शोर से...
आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा हिमाचल

आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा हिमाचल

यहां पढ़िए हिमाचल की प्रमुख कहानी हिमाचल प्रदेश। पहाड़ की चुनौतियों को पार कर हिमाचल प्रदेश मॉडल हिल स्टेट बन गया है। भारत के अपने...
डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो इन दो प्रकार के आटे को करें अपने आहार में शामिल, मिलेगा लाभ 

डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो इन दो प्रकार के आटे को करें...

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार...
मेयर चुनाव को लेकर राजधानी का सियासी तापमान तेज, 50 से अधिक पार्षद मेयर बनने की दौड़ में उतरे 

मेयर चुनाव को लेकर राजधानी का सियासी तापमान तेज, 50 से अधिक पार्षद मेयर...

25 अप्रैल को होगा मेयर चुनाव  वर्तमान मेयर महेश कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाने पर आप का मंथन जारी  भाजपा में हो रही एक...
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ 2027 के भव्य आयोजन लिए सभी साधु संतों का किया आह्वान

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ 2027 के भव्य आयोजन लिए सभी साधु संतों का किया...

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी संकल्पबद्ध होकर कार्य...

Advertisement

Photo Gallery